‘संकल्प से सिद्धि तक’ देवभूमि पहल समिति की पहली आधिकारिक बैठक संपन्न

खबर शेयर करें

समाचार सच, कोटद्वार डेस्क। आज ‘देवभूमि पहल समिति’ के आधिकारिक पंजीकरण के उपरांत समिति की पहली ऐतिहासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह संस्था केवल एक नाम नहीं, बल्कि समाज सेवा के प्रति एक साझा संकल्प और नई पहचान है। बैठक का शुभारंभ सेवा के मूल मंत्र के साथ किया गया ‘सेवा धर्मः परम गहनो योगिनामप्यगम्यः’ (अर्थ सेवा का धर्म अत्यंत महान और कठिन है, जो साधनाओं में श्रेष्ठ है) समिति का मुख्य उद्देश्य और कार्यक्षेत्ररू देवभूमि पहल समिति एक ऐसा मंच है जहाँ विभिन्न आयु वर्ग के लोग समाज हित के कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए एकजुट हुए हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में कार्य करेगी। पर्यावरण संरक्षण ग्रीन आर्मी यूनिट के माध्यम से प्रकृति सुरक्षा। शिक्षा नवाचार बच्चों के लिए आधुनिक और सुलभ शिक्षा के प्रयास। स्वास्थ्य रक्तदान जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर।

यह भी पढ़ें -   8 जून 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सामाजिक सहायता स्वच्छता अभियान, खेल संस्कृति को बढ़ावा और असहाय वर्ग की मदद के लिए कार्य एवं बेसहारा जीवों की सहायता करना प्रमुख है। आज की बैठक में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से देवभूमि पहल समिति के अध्यक्ष के रूप में शिवम नेगी,महासचिव उत्कर्ष नेगी कोषाध्यक्ष सौरव धूलिया
उपाध्यक्ष शालिनी नेगी सहसचिव शालिनी कुलाश्री कार्यकारिणी सदस्य नैंसी रावत, रोहित कुमार, अभय जुयाल, सुशांत कोहली का चयन किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष शिवम नेगी ने सभी स्वयंसेवकों से अपनी ऊर्जा और सामर्थ्य के अनुसार सामाजिक कार्यों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘ग्रीन आर्मी यूनिट’ का गठन प्रमुख रहा। यह यूनिट विशेष रूप से वृक्षारोपण और स्वच्छता के लिए समर्पित रहेगी। समिति का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज के हित को सार्थक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   ९ जून २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440