तीन तलाक प्रकरण में प्रथम याचिकाकर्ता हुई भाजपा में शामिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। तीन तलाक प्रकरण में उच्चतम न्यायालय में प्रथम याचिकाकर्ता श्रीमती शायरा बानो को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज भाजपा में शामिल हो गयी। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उन्हें भाजपा में शामिल किया।
उच्चतम न्यायालय मे तीन तलाक के मामले पर याचिका दायर करने वाली श्रीमती शायरा बानो आज भाजपा में सम्मिलित हो गयी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उन्हें भाजपा में शामिल करते हुये स्वागत किया। श्री भगत ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती शायरा बानो ने जिस दृढ़ता के साथ तीन तलाक मामले की उच्चतम न्यायालय में न्यायिक लड़ाई लडी़ उसी प्रकार वे भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांन्तों को आगे बढ़ाने के कार्य करेगी, विषश तौर पर अल्प संख्यक समुदाय में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्व होगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, प्रदेश कोशाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता विनोद, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक षेखर वर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440