lPL मैचो में ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पांच कॉलेज के छात्र गिरफ्तार, फिर….

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहारदून। पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाने तथा नशीले एवं मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त क्रम में प्रभारी निरीक्षक कैंट द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया है। गठित पुलिस टीम को दिनांक 24/04/23 की रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि पंडितवाडी क्षेत्र में सद्भावना कुंज के पास एक मकान में काँलेज के कुछ छात्रो द्वारा आईपीएल मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है ।

उक्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय के नेतृत्व में कोतवाली कैन्ट तथा एसओजी देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा उक्त घर पर दबिश दी गयी तो मौके पर पुलिस टीम को 05 अभियुक्त 1- आदित्य अमन 2- प्रणव कुमार 3-आमिर कुमार 4- सत्यम 5- हर्ष कुमार आईपीएल मैचो में ऑनलाइन सट्टा लगाते हुये मिले,

यह भी पढ़ें -   आसमान छूते दाम, घटता स्टॉक… उत्तराखंड में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट

जिनके पास से ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त किये जा रहे 07 मोबाइल फोन, 14 एटीएम कार्ड, रजिस्टर, रु0 23,000 नगद व अन्य समान बरामद किया गया। मकान की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को उक्त अभियुक्तो के पास से 70 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा व चंडीगढ़ मार्का भी बरामद हुयी, जिस पर सभी 05 अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार करते हुये बरामद सामान को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो में से 02 यू0आई0टी0 प्रेमनगर तथा 02 जे0बी0आई0टी0 सहसपुर के छात्र है। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना कैन्ट में जुआ अधिनियम तथा आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पूछताछ में अभियुक्त आदित्य अमन द्वारा बताया गया कि वे सभी मूलरुप से बेगूसराय बिहार के रहने वाले है तथा देहरादून में रह कर अलग-अलग काँलेजो से पढाई कर रहे है। अपने महंगे शोको को पूरा करने के लिए हम लोग आईपीएल मैचो में ऑनलाइन सट्टा खिलाते है तथा हरियाणा व चण्डीगढ से सस्ते दामो में शराब लाकर कॉलेज के छात्रो को बेचते है, जिससे हमे अच्छा मुनाफा हो जाता है।

यह भी पढ़ें -   ज्येष्ठ अमावस्या 2026: क्या है महत्व वट सावित्री व्रत का, जानिए पौराणिक कथा

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त -’

1- आदित्य अमन पुत्र राजेश किशोर निवासी ग्राम रतनपुर थाना रतनपुर जिला बेगूसराय, बिहार, उम्र- 23 वर्ष ’( यू0आई0टी0 प्रेमनगर दृ एम0बी0ए0 प्रथम वर्ष का छात्र )’
2- प्रणव कुमार डॉलर पुत्र अमरेंद्र कुमार निवासी बली गांव जिला वैशाली बिहार, उम्र 20 वर्ष ’( जे0बी0 आई0 टी0 सहसपुर में बी0एस0सी0 का छात्र )’
3- आमिर कुमार पुत्र नवीन प्रसाद ग्राम नाव कोठी थाना कोठी जिला बेगूसराय बिहार, उम्र 20 वर्ष ’( जे0बी0 आई0 टी0 सहसपुर में बी0एस0सी0 का छात्र )’
4- सत्यम पुत्र कमल सिंह निवासी एमडीडीए डालनवाला मूल वाहिद जिला बेगूसराय बिहार में उम्र 23 वर्ष ’( यू0आई0टी0 प्रेमनगर दृ एम0एस0सी0 का छात्र )’
5- हर्ष कुमार पुत्र मृत्युंजय निवासी थाना मटिहानी, जिला बेगूसराय, उम्र 20 वर्ष

पुलिस टीम -’

1- श्री अभिनय चौधरी, क्षेत्राधिकारी डालनवाला
2- श्री संपूर्णानंद गैरोला, प्रभारी निरीक्षक कैंट
3- उप निरीक्षक दीपक गैरोला, चौकी प्रभारी पण्डितवाड़ी
4- उपनिरीक्षक शैंकी कुमार, चौकी प्रभारी बिंदाल
5- हेड कांस्टेबल हरेंद्र पवार
6- कांस्टेबल मोहित
7- कांस्टेबल जोगिंदर ’(एसओजी )’

Five college students arrested while betting online in lPL matches, then….

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440