बेसहारा पशुओं को दिया चारा व पानी

खबर शेयर करें

हेमन्त व पंकज ने उठाया भूखे-प्यासे पशुओं के भोजन के इंतजाम का बीड़ा

समाचार सच, हल्द्वानी। जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री व सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू द्वारा विगत सात दिनों से लगातार भूख- प्यास से व्याकुल पशु एवं गायों को हरा चारा व सब्जियां खिलाने का जो संकल्प उनके द्वारा लिया गया था वह निरन्तर आज भी जारी रहा। जिसकी लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों एक गाय की भूख के कारण मौत हो जाने से आहत हुए कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने अपने साथियों के सहयोग से भूख प्यास से तड़प रहे पशुओं को चारे व पानी के इंतजाम करने का बीड़ा उठाया।

हेमन्त व पंकज कश्यप द्वारा प्रतिदिन 4 से 5 कुंटल सब्जी घास आदि का इंतजाम कर राजपुरा स्थित गौला नदी में रह रहे सैकड़ों गायों व अन्य पशुओं का पेट भरने का प्रयास किया जा रहा है। उनके द्वारा राजपुरा टनकपुर रोड तिकोनिया चौराहा प्रेम टाकीज के पास भी चारे की व्यवस्था की गई। हेमन्त साहू का कहना है कि किसी भी जानवर को भूख की वजह से दम तोड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से शहर के होटल, ठेले वाले जो भोजन बनाकर लोगों को खिलाते थे और बचा हुआ भोजन, हरी सब्जी इत्यादि आवारा पशुओं को डाल दिया करते थे जो लॉकडाउन के चलते एक माह से अधिक समय से बंद है। जिस कारण आवारा जानवरों का जीवन संकट में नजर आ रहा है।

उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की है कि जहां पर भी भूखे प्यासे पशु-पक्षी दिखाई दे उनको घर में बचे हुए रोटी, सब्जी इत्यादि देकर उनका पेट भरने में मदद करें जिससे हम इन पशुओं की जान को बचा सकें।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का धरना, भाजपा सरकार पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप

उनके साथ इस मुहिम में साथ देने वालों में भोटिया पड़ाव पुलिस के सिपाही आरिफ हुसैन, पंकज कश्यप, जीत सिंह, साहिल राज, सचिन राठौर, मटर गली एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, धर्मेंद्र कश्यप, अंशु रानी आदि प्रमुख थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   35 हजार पौधों का लक्ष्य लेकर चल रहा हरित अभियान, बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक बांटे जा रहे फलदार पौधे: डॉ. आशुतोष पंत
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440