समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिलहाल कोहरे का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में अगले दो दिन हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि, रविवार से कड़ाके की ठंड से फौरी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने तापमान में मामूली इजाफा होने की संभावना जताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को पहाड़ों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन मैदानी इलाकों में सुबह और शाम हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कई पहाड़ी जिलों से नीचे बना हुआ है। अल्मोड़ा और चंपावत में न्यूनतम तापमान शून्य से भी कम बना है। रविवार से कुछ दिन तापमान में इजाफा होने के आसार हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












