जी-20 समिट से यहां की लोक संस्कृति लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी विश्व में नई पहचान: पुष्कर सिंह धामी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जी-20 समिट से यहां की लोक संस्कृति लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को विश्व में नई पहचान मिलेगी। उक्त बात मंगलवार की शाम यहां काठगोदाम सर्किट हाउस में पत्रकारों से कही।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जी- 20 समिट को लेकर उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को एक नहीं तीन-तीन बैठक का आयोजन करने का मौका दिया है। जिससे कि यहां की लोक संस्कृति लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को विश्व में नई पहचान मिलेगी, इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है, उनके द्वारा स्थानीय लोगों के पंजीकरण की बाध्यता खत्म कर दी गयी है इसके अलावा जिन लोगों की भी होटल या गेस्ट हाउस में बुकिंग होगी उनका भी तत्काल वहीं पर रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा, जिससे कि स्थानीय लोग अपने देव स्थलों की पूजा अर्चना कर सकें और देवभूमि में जो भी दर्शन करने के लिए आएगा उसका स्वागत है।
इससे पूर्व यहां काठगोदाम सर्किट हाउस में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए सीएम ने उनका हालचाल भी जाना।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440