हल्द्वानी बीती रात गोलीकांड का फॉलोअपः नितिन लोहनी की मौत पर प्रत्यक्षदर्शी दोस्त का बयान, पार्षद पर गंभीर आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में रविवार की बीती रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू द्वारा युवक नितिन लोहनी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

मृतक के करीबी दोस्त और घटना के प्रत्यक्षदर्शी कमल भंडारी ने पुलिस को बताया कि देर रात वह और नितिन गौलापार से लौट रहे थे। इसी दौरान नितिन ने पार्षद अमित बिष्ट से मिलने की बात कही, जिसके बाद दोनों सीधे पार्षद के आवास पहुंचे। गेट पर घंटी बजाने के कुछ ही देर बाद जो हुआ, उसने सब कुछ बदल दिया।

यह भी पढ़ें -   आसमान छूते दाम, घटता स्टॉक… उत्तराखंड में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, पार्षद अमित बिष्ट हाथ में असलहा लेकर गेट पर आया और दोनों युवकों पर बंदूक तान दी। माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान आरोपी पार्षद ने पहला फायर जमीन पर किया। गोली की आवाज से घबराकर नितिन वहां से भागने लगा, लेकिन तभी पार्षद ने उस पर सीधा फायर झोंक दिया।

गोली लगते ही नितिन पास की नाली में जा गिरा। कमल जब उसे बचाने आगे बढ़ा तो मौके पर कई अन्य लोग भी हथियारों के साथ पहुंच गए। हालात बिगड़ते देख कमल किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला।

यह भी पढ़ें -   शनि जयंती 2026: जानते हैं एक ऐसे आसान से उपाय के बारे में जो आप शनि जयंती के दिन आराम से कर सकते है

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया। हत्या की खबर फैलते ही कोतवाली परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल बेहद तनावपूर्ण बना रहा।

इधर, मामले पर जानकारी देते हुए एएसपी दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि यह घटना देर रात की है, जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हुई है। आरोपी पार्षद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440