गौला नदी के किनारे घूमती भूखी गायों को दिया भोजन व चारा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन दौरान पशु प्रेमी लोग भूख प्यास से बैचेन गायों को हरा चारा व भोजन खिला कर पुण्य का कार्य कर रहे है। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमन्त साहू व उनके साथियों के सहयोग से गौला नदी में भोजन की तलाश में घूमती गायों के खाने-पीने के लिए हरा चारा, साग सब्जी व पानी की व्यवस्था की।

हेमन्त साहू एवं पंकज कश्यप का कहना था कि गाय माता व भूखे जानवरों के भोजन, पानी की व्यवस्था लगातार की जायेगी। इससे पूर्व भी साहू द्वारा लॉकडाउन के चलते कई असहाय गरीब मजदूर व जरूरतमंदों को भी राशन आदि की व्यवस्था निस्वार्थ भाव से करते देखा गया है।

गौ माता की सेवा सहयोग पंकज कश्यप, जीत सिंह, साहिल राज, मीना कश्यप, पंकज जोनी, धर्मेन्द्र कश्यप, रोहन कुमार, कमल कश्यप, दीपक कुमार, योगी आर्या, संजय दिवाकर भी इस सेवा में साथ देते नजर आये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पेपर लीक और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सौंपा प्रार्थना पत्र
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440