गरीब, असहाय, निर्धनों तक पहुंच रहा है भोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निरन्तर जरूरतमंद, निर्धन व असहाय लोगों को भोजन व राशन किट प्रदान कर अपना सहयोग कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन में नजर आ रहा है।
उत्तरी मंडल अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से मोदी किट एवं मोदी टिफिन का सामाजिक दूरी एवं लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए गरीब, निर्बल एवं असहाय लोगों को वितरित किया गया। वितरण टीम को एक नई पहल के अध्यक्ष विजयपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे ने मोदी किट एवं मोदी टिफिन को निरीक्षण कर रवाना किया। इनके द्वारा 7 मोदी किट एवं 190 मोदी टिफिन वितरित किए गए। सहयोग प्रदान करने वालों में नगर महामंत्री दिशांत टंडन, ज्ञानेंद्र जोशी, उमेश सैनी उपाध्यक्ष, विनोद तिवारी, नगर मंत्री आनंद आर्य, पूर्व सैनिक रमेश कांडपाल, मास्क संयोजक अंशुल पांडे, राजेन्द्र भाकुनी, कमल जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी जोशी, आकाश गर्ग, योगेन्द्र परमार, समाजसेवी श्रीमती बबीता बिष्ट, महिला नेत्री दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक, बिन्नी, प्रियांशु जोशी, पंकज जोशी सहित अनेकों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें -   २१ मई २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

समाचार सच, हल्द्वानी। भाजपा नगर द्वारा 47वें दिन भी अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के संयोजन में 852 मोदी टिफिन (राजमा-चावल) का वितरण जरूरतमंदों व कोरोना वारियर्स को तथा गरीब मजदूर परिवार को 2 मोदी राशन किट वितरण की गई। वहीं भाजपा नगर महिला मोर्चा की महामंत्री भूमिका गोयल द्वारा 265 मास्क भी अध्यक्ष को सौंपे गये।
सेवा में नगर महामंत्री प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रिय, कन्हैया जायसवाल, प्रतिभा जोशी, भूमिका गोयल, गीता जोशी, बब्लू पाल, अतुल जायसवाल, रेनू टंडन, अनूप टंडन, सुधीर अग्रवाल, योगेश राजौर, जीतू जायसवाल, मधुर गुप्ता, विजय साहू, कपिल अग्रहरि आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस की सख्ती, ब्लैक फिल्म हटाई गई, ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440