-रविवार को पुलिस पिकेटस पर रखे 1900 भोजन के पैकेट
-वरिष्ठ चिकित्सक भूपेन्द्र तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप ने भोजनालय की व्यवस्था देख की सराहना

समाचार सच, हल्द्वानी। थाल सेवा के सेवादारों द्वारा बनाये जा रहे भोजन को उनके द्वारा पुलिस पिकेटस पर रखवाये जा रहे हैं। थाल सेवा प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराकर पुण्य कमा रही है। रविवार को पुलिस पिकेटस पर 1900 भोजन के पैकेट रखवाये गये।
रविवार को भोजनालय की व्यवस्था को देखने पहुंचे वरिष्ठ चिकित्सक भूपेन्द्र तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने थाल सेवा की सरहाना की। इस दौरान उन्होंने देखा की उनके द्वारा बनाया जा रहा, भोजन ऑर-ओ के पानी में ही पकाया जा रहा है। वहीं भोजन की गुणवत्ता भी उच्च स्तर की नजर आयी। ज्ञात हो कि थाल सेवा पुलिस पिकेटस पर रखवाये भोजन लगभग 1900 पैकेटों को पुलिस जरूरतमंद, असहाय, गरीब मजदूर इत्यादि तक पहुंचा रही है।
वहीं थाल सेवा की सेवादार इन सभी पिकेटसों पर 20-20 लीटर के ठंडे पानी की टंकी रख रही है जिससे कोरोना संकट अपनी सेवा दे रही पुलिस व अन्य सदस्य बढ़ती गर्मी से निजात पा सके। थाल सेवा अब तक लगभग 1500 राशन किट भी वितरित कर चुकी है।
इस सेवा में अध्यक्ष दिनेश मानसेरा, उपाध्यक्ष उमंग वासुदेवा, राजीव बग्गा, गिरीश गुप्ता, संजय बग्गा, गिरीश मेलकानी, अतुल वर्मा, प्रवीण मित्तल, दयाल पांडेय, चन्द्र शेखर वर्मा, तरूण सक्सेना, रवि यादव, सरयू प्रसाद, रक्षित वर्मा, रितेश आनन्द, चन्द्र शेखर वर्मा, सुमित बांगा, दीपक वर्मा, जीत सिंह, हिमांशु बिष्ट, राकेश पाण्डे, लवकुश यादव, दिनेश, प्रकाश, महेन्द्र व अवनीश राजपाल सहित आदि सेवादार लगे हुए हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



