दो वर्षों से एक महिला दो युवकों के बैंक खातों में डाल रही पैसा, मालूम चला तो, पति ने की पुलिस से कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने पत्नी पर दो युवकों के बैंक खातों में पैसे डालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसने इस संबंध में उक्त युवकों से बातचीत की तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में केसर कॉलोनी लोहरियासाल तल्ला निवासी व्यक्ति ने कहा है कि उसकी पत्नी करीब दो वर्षों से शहजाद कुरैशी और अभिषेक सिंह के बैंक खाते में पैसे डाल रही है। इस संबंध में जब उसने पत्नी से बातचीत की तो वह अभद्रता पर उतारू हो गई। आरोप है कि उसकी पत्नी उक्त युवकों के साथ लगातार घर से गायब रहती है। इस संबंध में जब उसने शहजाद कुरैशी और अभिषेक सिंह से वार्ता करनी चाही तो उसके साथ गाली गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने दोनों युवकों से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक नदी में गिरी, दो युवकों की मौत, एक घायल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440