वन विभाग को मिली सफलता: अवैध लीसे से भरा ट्रक पकड़ा, तीन तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने भारी मात्रा में ले जाए जा रहे अवैध लीसे से भरा ट्रक पकड़ा है। साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गये तस्करों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। पकड़े गये लीसे की कीमत लाखों रूपये बताई जा रही है। वन प्रभाग की छकाता रेंज की क्विक रिस्पांस टीम प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी डिवीजन कुंदन कुमार के निर्देश में मंगलवार तड़के गश्त पर थी। इस बीच मुखबिर से यह सूचना मिली कि अवैध लीसे की खेप नगर से होकर निकलने वाली है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम ने वन क्षेत्राधिकारी छकाता ललित कुमार के नेतृत्व में अपना जाल बिछा दिया और गौला बाईपास में डेरा डाल दिया। टीम ने जब काठगोदाम की ओर से आ रहे ट्रक संख्या यूके 04सीए-4735 को रूकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन को भगाने का प्रयास किया। इस पर टीम ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया और गौला पुल के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। टीम ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 719 टिन लीसा बरामद हुआ। जब चालक से उसके कागजात दिखाने को कहा गया तो वह नहीं दिखा पाया। इस पर वाहन चालक अरविंद चौधरी, संतोष नेगी व विनोद बेलवाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह उक्त लीसा रानीखेत से ला रहे हैं और इसे उत्तर प्रदेश ले जा रहे हैं। पकड़े गये लीसे की कीमत करीब सात लाख रूपये बताई जा रही है। वन विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए ट्रक को सीज कर दिया। जबकि पकड़े गये तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में दो मासूम बहनों को कमरे में बंद कर दरिंदगी की कोशिश, सूझबूझ से बचीं बच्चियां, आरोपी गिरफ्तार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440