चमोली में जंगल की आग ने बढ़ाई दहशत, सड़क किनारे खड़ा वाहन जलकर राख

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में वनाग्नि की घटनाएं लगातार गंभीर रूप लेती जा रही हैं। अब जंगलों में लगी आग आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंचने लगी है, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। ताजा घटना जिला मुख्यालय गोपेश्वर की है, जहां नर्सिंग कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग तेजी से फैलते हुए सड़क तक पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि तेज हवाओं और गर्म मौसम के कारण आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें सड़क किनारे खड़े वाहनों तक जा पहुंचीं, जिसकी चपेट में आने से एक वाहन पूरी तरह जल गया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह खाक हो चुका था। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिससे आसपास के क्षेत्र को बड़े नुकसान से बचाया जा सका।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: पितृ विसर्जन अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

गौरतलब है कि चमोली जिले में पिछले कुछ दिनों से जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी वनाग्नि से पर्यावरण और वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। आग पर काबू पाना वन विभाग और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440