वन माफियाओं का तांडव….. उत्तराखण्ड के इस गांव में पेड़ों की अवैध कटाई, विरोध करने पहुंचे वनकर्मियों से अभद्रता

खबर शेयर करें

समाचार सच, मसूरी। देवभूमि उत्तराखंड से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मसूरी के दुधली गांव में भू-माफियाओं पर वन भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने और मौके पर पहुंचे वन कर्मियों से अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले ने ग्रामीणों और वनाधिकार समिति के साथ-साथ प्रशासन को भी हिला दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगस्त 2025 में करीब आठ पेड़ काटे गए, जिसकी शिकायतें लगातार वन विभाग और अधिकारियों तक पहुंचाई गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब जबकि नुकसान साफ दिख रहा है. विभाग हरकत में आया है।

वनाधिकार समिति दुधली के सदस्य जबर सिंह वर्मा, बनवारी लाल और बीरबल सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि यह पूरा काम ग्राम सभा और वन समिति की अनुमति के बिना हुआ, जो फॉरेस्ट राइट्स एक्ट 2006 और पर्यावरण संरक्षण नियमों का सीधा उल्लंघन है। उनका कहना है कि राष्ट्रपति तक पत्र भेजने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

प्रभागीय वन अधिकारी अमित कुंवर ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मसूरी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अवैध तरीके से भूमि खरीदकर पेड़ों की कटाई की। जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो उनके साथ बदसलूकी की गई। इस पर वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर

ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध कब्जा तुरंत हटाया जाए, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और भविष्य में ग्राम सभा व वन समिति की अनुमति के बिना वन भूमि का किसी भी प्रकार से उपयोग न किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440