पूर्व फौजी ने लूट के मामले को लेकर एसपीसिटी से लगाई गुहार…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टैम्पो चालक द्वारा रिटायर्ड फौजी को डरा-धमका कर लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 27 अगस्त की है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्यवाही नहीं कर रही है। अब पीड़ित ने एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्यवाही का भरोसा पीड़ित को दिलाया है। चांदमारी काठगोदाम निवासी रिटायर्ड फौजी लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने 27 अगस्त को काठगोदाम स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 18 हजार रूपये की नगदी निकाली। बारिश होने की वजह से उन्होंने एक टैम्पो चालक को चांदमारी छोड़ने के लिए कहा तो चालक ने उन्हें यह कहकर अपने झांसे में ले लिया कि वह पहले अपने हाथ व मुंह को सेनिटाइज कर लें। लक्ष्मण सिंह के अनुसार जब उन्होंने टैम्पो चालक द्वारा दिया गया सेनिटाइज इस्तेमाल किया तो उन्हें बेहोशी आने लगी। आरोप है कि इसके बाद टैम्पो चालक उन्हें चांदमारी छोड़ने के बजाय हल्द्वानी से शनिबाजार रोड होता हुआ गौला पुल के पास ले गया। जहां एकांत में टैम्पो चालक ने उन्हें डरा-धमकाया और उनके पास से 18 हजार रूपये की नगदी व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद वह गौला पुल के पास बने पुलिस चेक पोस्ट पहुंचे। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को उन्होंने आपबीती सुनाई। इस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें बनभूलपुरा थाने जाने की सलाह दी। अगले दिन वह बनभूलपुरा थाने में लिखित शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्हें काठगोदाम थाना जाने को कहा गया। काठगोदाम थाना पहुंचने पर उन्हें घटनास्थल बनभूलपुरा थाना क्षेत्र होने का हवाला दिया गया। इस तरह वह थानों के चक्कर काटते रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लक्ष्मण सिंह ने एसपी सिटी से कार्यवाही की गुहार लगाई है। एसपीसिटी अमित श्रीवास्तव ने पीड़ित को भरोसा दिलाया है कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   युवा वैश्य महासभा चुनाव की तैयारियां तेज, रूपेंद्र नागर को सौंपी मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440