पेट्रोल, डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में अपनाया अनोखा तरीका

समाचार सच, देहरादून। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धरना दिया गया। जिसमें केंद्र सरकार के प्रति खासा रोष जताया गया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अनोखे अंदाज में बैलगाड़ी में सवार होकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि 2014 से लेकर जून 2020 तक मोदी सरकार ने देश की जनता की गाड़ी कमाई का अस्सी लाख करोड़ रुपये लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार की बेशर्मी का आलम यह है कि कोरोना काल के पिछले तीन महीनों में पेट्रोल के दाम 21.50 रूपये व डीजल के दाम 26.46 रूपये बढ़ाकर महंगाई व वैश्विक महामारी के दंश से दुखी जनता की कमर तोड़ने का काम किया गया है। कांग्रेस अब मोदी सरकार की इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी और महंगाई के खिलाफ जिला ब्लॉक व न्याय पंचायत स्तर तक आंदोलन चलाया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भी प्रेषित किया गया। जिसमें पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में की गई बेतहाशा वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई है।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, ताहिर अली, प्रदीप जोशी, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, अशोक वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल, कमर खान, संदीप चमोली, संजय काला, राजेश चमोली, सीताराम नौटियाल, नवीन पयाल, आनन्द बहुगुणा, मीना रावत, नजमा खान, कोमल बोरा, दीप बोरा, रीता रानी, अनुराधा तिवारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












