उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ संधु को मिली यह अहम जिम्मेदारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु को भारत के निर्वाचन आयोग का चुनाव आयुक्त बनाया गया है। देश के इस सबसे प्रतिष्ठित पदों में से एक पद पर डॉ. संधु की नियुक्ति उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

बता दें कि वह 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी थे। उन्हें 2021 में उत्तराखंड का मुख्य सचिव बनाया गया था। वह 31 जनवरी 2024 को रिटायर हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें लोकपाल कार्यालय में सचिव पद की अहम जिम्मेदारी दी गई थी। अब प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने जिन दो पूर्व आईएएस अफसरों को चुनाव आयुक्त बनाया है, उनमें एक डॉ. संधु हैं।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा के आमिर ने छुआ आसमान, हल्द्वानी के बेटे ने हासिल किया कमर्शियल पायलट लाइसेंस

वह उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मुख्य सचिव के तौर पर डॉ. संधु का कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने शासन की कार्यप्रणाली को सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ने पर काम किया। पारंपरिक तौर तरीकों के बजाय हाईटैक साधनों से प्रशासनिक कामकाज का माहौल बनाया।

यह भी पढ़ें -   पंतनगर से उठी भविष्य की खेती की नई आवाज़, शिवराज बोले- अब सिर्फ उत्पादन नहीं, जलवायु संकट से लड़ने की तैयारी जरूरी

सचिवालय से लेकर विभागों, निदेशालयों और जिलों, तहसीलों में ई-फाइल की व्यवस्था के विजन को लागू कराने पर डॉ. संधु ने विशेष जोर दिया। उन्हीं के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड में कैबिनेट और आईएएस अफसरों के चिंतन शिविर में सशक्त उत्तराखंड का एक रोडमैप बना, जिस पर धामी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440