पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का कार्यकर्ताओं से आहवान, कहा-मिशन 2024 की तैयारी में एकजुट होकर जुटे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि वे मिशन 2024 की तैयारी में एकजुट होकर जुट जाये। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में राज्य की पांचों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेंगी।

मंगलवार को यहां भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यकर्ताओं के साथ आगामी निकाय, पंचायत व लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कार्यकताओं से कहा कि लोकसभा चुनावों में राज्य की पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। जिसके लिये कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने बताया कि इस लिये वह कुमाऊं व गढ़वाल मंडल के हर जिले में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता को काम करना होगा। उनका कहना था कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार चल रही है। उनका कहना था कि सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर लग रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, प्रकाश हर्बाेला, मजहर नईम नवाब, अजय राजौर, प्रकाश रावत अनिल कपूर डब्बू, विजय बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, नीरज तिवारी, कार्तिक हर्बाेला समेत कई भाजपाई नेतागण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को मिली पर्यावरणीय मंजूरी, 3 हजार मीटर का होगा रनवे; बड़े विमान भर सकेंगे उड़ान

इधर पत्रकारो सें बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आने के बाद राज्य में कोई दो पावर सेंटर नहीं बनने जा रहे हैं। कोश्यारी हमेशा पार्टी संगठन के कार्यों के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष का सरकार पर खनन घोटाले का आरोप लगाना निराधार है। उन्होंने कहा कि भर्ती घपले में शामिल भाजपा नेता भी जेल में हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी निकाय, लोकसभा व पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए गढ़वाल के बाद कुमाऊं के दौरे पर निकले हैं। वह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावों की तैयारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं और आगामी लोकसभा चुनावों में भी प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। एक प्रश्न के उत्तर में उनका कहना था कि लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी हाईकमान जो भी जिम्मेदारी देगा उसे पूरा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले में स्टॉल लगाने का मौका, 20 नवंबर तक करा सकते हैं पंजीकरण
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440