दहेज हत्या में कांग्रेस की पूर्व नेता पूनम भगत गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हरिद्वार। दहेज हत्या में कांग्रेस की पूर्व नेता पूनम भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता के पति शिवम भगत को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पूनम और उसके दूसरे बेटे पर ढाई-ढाई हजार का इनाम भी घोषित किया गया।
हरिद्वार जिले के ज्वालापुर के मोहल्ला देवतान निवासी कांग्रेस नेता पूनम भगत के बेटे शिवम की पत्नी यशिका की बीते 24 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कुछ ही माह पहले ही शिवम और यशिका की शादी हुई थी। मामले में यशिका के पिता महेंद्र गौतम ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही पूनम भगत, बेटा शिवम व सौभाग्य, बेटी शिवांगी व दामाद अमन पाराशर दहेज में ऑडी कार की मांग करते हुए उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। 31 दिसंबर को भी यशिका की पिटाई कर उसे घर से निकाला गया था। आरोप लगाया कि बुधवार को शिवम भगत, पूनम भगत व सौभाग्य भगत ने कार्तिक वशिष्ठ की मदद से उनकी बेटी की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करते हुए पूनम भगत के बेटे शिवम भगत को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अन्य आरोपित की भी तलाशी की जाने लगी। वहीं, मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पूनम भगत को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। आरोपित पूनम भगत और उसके दूसरे बेटे सौभाग्य भगत की गिरफ्तारी पर ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ ही उनके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया था। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम ने आरोपित पूनम भगत को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440