पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ की हालत बिगड़ी, डाक्टरों ने दिल्ली मैक्स भेजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/रुद्रपुर। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमित होने के बाद से बीमार चल रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की तबीयत और बिगड़ गई। इसके चलते आज उन्हें दिल्ली मैक्स में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद वे घर पर ही आइसोलेट थे। उनके बेटे सौरभ ने बताया कि दो दिन से उनका बुखार नहीं उतर रहा था। इसके अलावा बीपी और शुगर की दिक्कत भी बढ़ गई है। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने हालत बिगड़ती देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया था। उन्हें आज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में थोड़ा सुधार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   इंदिरा नगर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बच्चों को बांटी स्टेशनरी और लाभार्थियों को मिली महालक्ष्मी किट
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440