पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट ने गौलापार खेड़ा में पूर्व सीएम हरदा के लिये मांगे वोट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट ने गौलापार खेड़ा में जनसंपर्क कर पूर्व सीएम हरीश रावत के लिये लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर क्षेत्र का भरपूर विकास होगा।

इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गंगानगर, पूर्वी खेड़ा, नवाड़ खेड़ा, बागजाला आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। उनका कहना था कि भाजपा सरकार के इन पांच साल के कार्यकाल में क्षेत्र के सारे विकास कार्य ठप हो गये हैं और जनता अब विकास की सोच रखने वाली कांग्रेस पार्टी को देख रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस की लहर है और भारी बहुमत से सरकार बनायेंगी। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी ग्राम प्रधान लीला बिष्ट सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में तीसरे राजनीतिक विकल्प की तैयारी तेज, 1 नवंबर को देहरादून में होगा शक्ति प्रदर्शन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440