पूर्व मंत्री दिनेश धनै निकले कोरोना पॉजिटिव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड जनएकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री दिनेश धनै कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ‘मेरा कुछ दिन से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जिसके कारण मैंने 10 अगस्त से खुद को होम आइसोलेट कर दिया था। अब कोविड-19 जांच करवाने पर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मैं स्वास्थ्य विभाग के नियमों और निर्देशों का पालन कर रहा हूं।’ टिहरी एसडीएम पीआर चौहान ने भी पूर्व मंत्री के कोरोना को पाजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जरूरत पड़ी तो उन्हें कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   जंगल में आग लगाना अपराध के साथ साथ घोर पाप है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440