समाचार सच, हल्द्वानी। करंट से झुलसे संविदा विद्युत कर्मी सलीम अंसारी की मदद को पूर्व दर्जा मंत्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने अपने हाथ आगे बढ़ाये हैं। उन्होंने उसके ईलाज के लिए 50 हजार रूपये की मदद की है।
विद्युत संविदा कर्मी सलीम अंसारी बीते दिनों करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। रविवार को पूर्व दर्जा मंत्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से कर्मी के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कर्मी के परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए उसके उपचार के लिए 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद भी दी। साथ ही आगे भी उपचार में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से विद्युत विभाग से झुलसे कर्मी के संपूर्ण उपचार का खर्च वहन करने के साथ ही उसके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की है। साथ ही जिलाधिकारी से भी झुलसे विद्युत कर्मी को कोरोना योद्धा घोषित करने के साथ ही हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग भी की है। साथ ही कर्मी के परिवारजनों को दस लाख की आर्थिक सहायता की मांग भी जिलाधिकारी से की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


