पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने जनता को बांटने के लिए दिए मास्क

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अल्पसंख्यक हुनर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने जनता को बांटने हेतु मास्क स्थानीय पार्षदों को भेंट किए।

अल्पसंख्यक हुनर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने अपने कार्यालय से क्षेत्र के समाज सेवी व पार्षदों जनता में मास्क बांटने हेतु दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी खतरनाक एवं छूआछूत की बीमारी है इससे हमें सचेत रहना चाहिए तथा क्षेत्र के गरीब, असहाय व निर्धन व्यक्ति जो मास्क खरीदने में असमर्थ नजर आते हैं उनके हेतु क्षेत्र के पार्षदों को उन तक पहुंचाने हेतु भेंट किए।

उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में मास्क न लगाने पर इतना अधिक जुर्माना कर दिया है कि गरीब व्यक्ति इस जुर्माने को शायद ही चुका पाये। क्योंकि वह व्यक्ति जब मास्क नहीं खरीद सकता तो जुर्माना कहां से चुकायेगा। वह इस कोरोना की लड़ाई में पूर्ण रूप से जनता के साथ और संभव कोरोना से लड़ने का प्रयास करेंगे व गरीब जनता के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में जावेद सिद्दीकी, अरशद अयूब, राशिद मिकरानी, लईक कुरैशी, इस्लाम मिकरानी, महबूब आलम, तौफीक अहमद, शकील अंसारी, मो. गुफरान, जाकिर फूलवाले, जाकिर सलमानी, रईस वारसी व हाजी शाकिर जमील मिकरानी, विक्की खान, उमेर मतीन आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे सत्य, अहिंसा और सादगी के संदेश, आर्डन स्कूल में विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440