पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने पुलिस के खिलाफ दिया धरना

खबर शेयर करें

-बेहड के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जगह-जगह सांकेतिक धरना
-भाजपा नेताओं के इशारे पर किया जा रहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित

समाचार सच, रूद्रपुर/देहरादून। मलसा गिरधरपुर में हुए गोलीकाण्ड के आरोपियों की गिरफ्तारी और पूर्व मंत्री बेहड़ सहित अन्य कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर शनिवार को पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने पुलिस के खिलाफ धरना दिया। पूर्व मंत्री बेहड़ ने प्रेम लाल छाबड़ा के साथ एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया तो वहीं अन्य तमाम कांग्रेसियों ने शहर में अलग अलग स्थानों पर सांकेतिक धरना देकर बेहड़ के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। वहीं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस नेता तिलक राज बेहड एवं उनके साथियों के खिलाफ आपदा प्रबन्धन अधिनियम की संगीन धाराओं में झूठे मुकदमे दर्ज किये जाने को भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताडित करने की साजिश बताते हुए तिलक राज बेहड के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून के प्रांगण में स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा के सम्मुख धरना देकर विरोध जताया। इधर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने फोन करके पुलिस प्रशासन के रवैये की निन्दा की है।

ज्ञात हो कि बीते दिनों मल्सा गिरधरपुर में दो पक्षों के विवाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला करते हुए जमकर फायरिंग की थी। जिसमें मदन लाल खुराना और उनका पुत्र गगन खुराना घायल हो गये थे। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया था। ग्रामीणों को शांत करने के मकसद से पूर्व मंत्री बेहड़ मल्सा गिरधरपुर पहुंचे थे। जिसे लॉकडाउन का उल्लंघन मानते हुए पुलिस ने बेहड़ सहित अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर दिया।

यह भी पढ़ें -   26 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बेहड़ ने इस मामले में 48 घंटों में गोलीकाण्ड के आरोपियो की गिरफ्तारी न होने पर धरने की चेतावनी दी थी। समयावधि पूरी होने पर आज पूर्व मंत्री बेहड़ ने गोलीकाण्ड के आरोपियों की गिरफ्तारी ओर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच की मांग को लेकर प्रेम लाल छाबड़ा के साथ एसएसपी कार्यालय पर धरना दिया। धरना स्थल पर पूर्व मंत्री बेहड़ ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा पूरी तरह फर्जी है। बेहड़ ने कहा कि पुलिस प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में आकर कांग्रेसियों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। गोलीकाण्ड के बाद अब तक पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार नहीं कर पायी है। उन्होंने कहा पुलिस बताये कि किसके ईशारे पर उन्होंने उनके खिलाफ झूठा मुकदमा लिखा है। बेहड़ ने गोलीकाण्ड के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग उठाते हुए कहा कि इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़कों पर लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।

इधर इस मामले में नेता प्रतिपक्ष डॉ0 इन्दिरा हृदयेश ने अधिकारियों से वार्ता कर गहरा रोष प्रकट किया और अपने आवास में सांकेतिक धरना देते हुए मांग की है कि तत्काल पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड़ पर लगाये गये झूठे मुकदमे वापस लिये जाये और उनसे बहहदबी करने वाले सभी लोग उनसे क्षमा मांगे।

यह भी पढ़ें -   अभी से तपने लगे हालात, बढ़ती गर्मी के बीच पेयजल आपूर्ति बनी बड़ी चुनौती

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ0 हृदयेश ने अपने आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए विरोध प्रकट किया। उनके साथ पूर्व मण्डी समिति हल्द्वानी अध्यक्ष सुमित हृदयेश, एडवोकेट गोविन्द बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुहेल अहमद व पप्पू आर्या ने धरना दिया।

उधर कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने अपने निवास पर सांकेतिक धरना देते हुए कहा कि जहां एक ओर भाजपा नेता लॉकडाउन की शर्तों का उल्लंघन करते हुए खुलेआम घूम रहे हैं, वहीं भाजपा नेताओं के इशारे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ तथा उनके साथियों तथा पूर्व विधायक नारायण पाल, युवा साथी अब्दुल कादिर तथा श्रीनगर नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी के खिलाफ आपदा प्रबन्धन अधिनियम की संगीन धाराओं में झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं, जो सरकार की हिटलर शाही मासिकता को दर्शाता हैं।

इधर बेहड़ के समर्थन में भगत सिंह चौक पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और राजीव कामरा, गांधी पार्क में पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा, कांग्रेस नेता अनिल शर्मा, डीडी चौक पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा, रूद्रा चौक पर सचिन मुंजाल, संजयनगर में बबिता बैरागी, और विकास मलिक,ट्रांजिट कैम्प में सुशील पाल और पार्षद मोनू निषाद, पटेल पार्क में रामधारी गंगवार आदि ने सांकेतिक धरना देकर बेहड़ सहित अन्य कांग्रेसियों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440