पूर्व पालिकाध्यक्ष व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने गौ सेवा में किया प्रतिभाग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में आज लगातार 48 वे दिन गौ सेवा अभियान जारी रहा। शुक्रवार को गौ सेवा में पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमन्त बगडवाल तथा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने प्रतिभाग करते हुए गायों को चारा खिलाया और साहू टीम का मनोबल बढ़ाया।

इस मौके पर श्री बगड्वाल एवं श्री शर्मा ने टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि लॉक डाउन में बेजुबान के दर्द को समझना बहुत बड़ी महानता का कार्य है। उनका कहना था कि हेमन्त साहू और उनकी टीम ने लगातार गौ सेवा कर बहुत बड़ी मिसाल पेश की है जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।

इस मौके पर पंकज कश्यप, जीत सिंह, हैप्पी माहेश्वरी, अंशु रॉनी, सन्दीप यादव, साहिल राज आदि सेवाधार मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: अष्टमी तिथि का श्राद्ध आज, जानें 3 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440