उत्तराखण्ड के पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया नहीं रहे, मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली/देहरादून। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया (Kedar Singh Phoonia) का निधन हो गया है। नेहरू कालोनी निवासी फोनिया पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष के थे। उत्तराखंड की सियासत में उन्होंने करीब 2 दशकों तक अपना सक्रिय योगदान दिया था। केदार सिंह फोनिया उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के वक्त उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। आपको बता दें कि केदार सिंह फोनिया वर्ष 1992 में यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री थे। इस दौरान पहली बार यूपी सरकार ने राममंदिर के लिए 2.77 एकड़ जमीन अधिग्रहित की थी। तब उस फाइल पर बतौर पर्यटन मंत्री फोनिया ने ही हस्ताक्षर किए थे।

यह भी पढ़ें -   हरियाणा से दोस्तों के साथ हरिद्वार घूमने आये युवक नदी में नहाते समय डूबा, सर्च ऑपरेशन जारी

Kedar Singh Fonia, former cabinet minister of Uttarakhand, is no more

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री केदार सिंह फोनिया के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सोशल मीडिया में दुख जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति, शोकाकुल परिवार तथा समर्थकों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। साथ ही उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि पार्टी संगठन एवं राज्य के विकास में केदार सिंह फोनिया का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। वे एक समर्पित जन नेता के तौर पर सदैव याद किए जायेंगे। इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी फोनिया के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440