चार लोगों पर लगाया पत्नी के साथ छेड़खानी व मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र के दुकानदार ने चार लोगों पर पत्नी के साथ मारपीट व छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जावेद पुत्र मगबूल खान निवासी गफूरबस्ती चोरगलिया रोड द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि रविवार की रात को जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था कि तभी रिजवनी व उसके तीन साथियों ने उसे रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गये। उसने आरोपियों के चंगुल से बमुश्किल छूटकर अपने घर में जा घुसा तो आरोपी भी उसके घर आ गए। उसका आरोप है कि जब वह उसके साथ मारपीट व गाली गलौज कर रहे थे इसी दौरान बीच बचाव को आई उसकी पत्नी के साथ भी उनके द्वारा मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी की। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग मौके की तरफ आने लगे तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 20 अगस्त 2026, गुरुवार, दूर्वाष्टमी यानी आठूं पर्व पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440