लोन दिलाने के नाम पर भ्रामक पोस्टर लगाने को लेकर चार युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। लोन दिलाने के नाम पर भ्रामक पोस्टर लगाने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपितों में देहरादून ही नहीं, बल्कि बाहरी राज्यों के नौजवान भी शामिल हैं। वह गैंग बनाकर ठगी की योजना बना रहे थे। पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों ने कुछ व्यक्तियों से ठगी भी की है।
प्रधानमंत्री योजना के तहत लोन दिलाने के भ्रामक पोस्टर लगाकर धोखाधड़ी की साजिश करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि आढ़त बाजार में दीवारों पर आधार कार्ड लोन, पर्सनल लोन व बिजनेस लोन देने के संबंध में ये पोस्टर लगाए गए थे। गश्त के दौरान चीता पुलिस को पोस्टर दिखे तो उन्होंने शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी को सूचना दी। मामले को गंभीरता से देखते हुए सीओ सिटी शेखर चंद्र सुयाल को जांच सौंपी गई। सीओ की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पोस्टर में जिन व्यक्तियों के मोबाइल नंबर हैं, वह भोले-भाले व्यक्तियों से ठगी कर सकते हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इस प्रकार की कोई योजना केंद्र और राज्य सरकार की ओर से नहीं चलाई जा रही है। पुलिस ने तुरंत दीवारों पर चस्पा पोस्टरों को साक्ष्य के लिए सुरक्षित कर दिया। डीआइजी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टर में छपे मोबाइल नंबरों की डिटेल भी निकाली जा रही है।

यह भी पढ़ें -   15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप: 32 स्वर्ण पदकों के साथ नैनीताल बना उपविजेता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440