नौकरी के नाम पर ठगी और मानसिक शोषण! हल्द्वानी की दो बहनों का सनसनीखेज आरोप, 11 के खिलाफ मुकदमा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हल्द्वानी की दो बहनों ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की एक कंपनी पर बड़ा आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि नौकरी देने का झांसा देकर न केवल उससे ठगी की गई बल्कि मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया।

शिकायत के अनुसार, छोटी बहन 15 जुलाई को नौकरी की तलाश में कंपनी पहुंची थी। आरोप है कि 21 अगस्त तक कंपनी के कर्मचारियों ने उसे अलग-अलग तरीकों से पैसे देने के लिए मजबूर किया और कुल 38,500 रुपये हड़प लिए। बाद में 18 अगस्त को उसे दोबारा बुलाकर 20 हजार रुपये महीने वेतन पर बिलिंग का काम देने का झांसा दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि महिला कर्मचारियों ने किराए और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 3 हजार रुपये भी ले लिए। वहां दिनभर क्लास लगाई जाती थी और दिमागी दबाव डालकर गलत काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। इससे परेशान होकर उसने अपनी बहन को पूरी बात बताई।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सकी। अंततः परिवार की मदद से उसे घर वापस लाया गया और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में रेल हादसे में नर हाथी की मौत, बाघ एक्सप्रेस दो घंटे तक खड़ी रही

पुलिस ने जांच के बाद 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें पवन पांडे, ईश्वर पांडे, नयन टम्टा, कृष्ण टम्टा, गणेश मेहरा, प्रदीप जलाल, बबीता जोशी, किरण टम्टा, दिशा पांडे, शीतल अधिकारी और चंदू पांडे शामिल हैं।

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि बंधक बनाने का आरोप सही नहीं पाया गया, लेकिन नौकरी का झांसा देकर ठगी और धमकी देने की बात साबित हुई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440