समाचार सच, हल्द्वानी। साइबर ठग अलग अलग माध्यमों से लोगों को लूटने का कार्य करते नजर आ रहे हैं ठगों द्वारा टीवी पर विज्ञापन दिखाकर एक युवती को अपने झांसे में ले लिया और परीक्षा के नाम पर हजारों रूपए की ठगी कर दी।
पुलिस को सौंपी तहरीर में जीतपुर नेगी, रामपुर रोड निवासी पूनम पुत्री देवकी देवी ने कहा है कि उसने बीते दिनों टीवी में एक विज्ञापन देखा। जिसमें सभी काम को अपने मन मुताबिक करवाने का प्रलोभन दिया गया। इस पर वह झांसे में आ गई और विज्ञापन में दिये गये नंबर पर संपर्क किया। उसने बात करने वाले सख्श से यह कहा कि उसकी नीट की परीक्षा होनी है, लेकिन उसका परीक्षा केंद्र काफी दूर है, लिहाजा उसे नजदीकि करवाया जाए। इस पर फोन करने वाले सख्श ने पांच रूपये ऑनलाइन शुल्क ट्रांसफर करने को कहा। इसके बाद उससे अलग-अलग किश्तों में 65 हजार की रकम वसूल ली गई। इसके बाद फोन करने वाला का नंबर बंद मिला तो युवती को ठगे जाने का आभास हुआ। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंची।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



