सेना की वर्दी पहन ठगी करने वाला गिरफ्तार, कैन्टीन से सामान दिलाने के नाम पर देता था ठगी को अंजाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर ठगी करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हिमांशु नेगी है जोकि बैरांगण मण्डल जिला चमोली का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार 11 दिसम्बर को सुरेन्द्र सिंह निवासी जवाड़ी बाईपास ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आर्मी की वर्दी पहने एक अज्ञात युवक ने अपने आप को भारतीय सेना में होने का भरोसा दिलाया और आर्मी कैन्टीन से सस्ता सामान दिलाने का झांसा देकर उसकी मोटर साइकिल और 3 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया है। काफी समय व्यतीत होने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की जिसके आधार पर केस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें -   ज्येष्ठ मास का सातवां बड़ा मंगल 2026: आज हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें मिलेगा वरदान

पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने आरोपित हिमांशु को लंगासू, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली से गिरफ्तार किया है। उसके पास से ठगी गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में आर्मी की वर्दी में होने का झांसा देकर ठगने की घटना को स्वीकार कर लिया है। आरोपित इससे पहले जनपद टिहरी में चोरी के मामले में व जनपद चमोली से छेड़खानी एवं पॉक्सो के मामले में जेल भी जा चुका है।

यह भी पढ़ें -   16 जून 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वहीं सीओ रुद्रप्रयाग ने लोगो से अपील की कि आजकल साइबर ठगी के साथ-साथ इस प्रकार की मैनुअल ठगी करने वाले भी सामने आ रहे हैं, अतः किसी भी ऐसे व्यक्ति पर बिल्कुल भी विश्वास न करें, जिसे कि आप जानते न हों, अन्यथा की दशा में वह आपको अपने झांसे में लेकर आपके साथ आपराधिक कृत्य कर बैठेगा और आपको अकारण ही पछताना पड़ेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440