लिटिल फ्लावर स्कूल में लगा मुफ्त नेत्र जांच शिविर, 220 लोगों की हुई जांच

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लिटिल फ्लावर स्कूल में आई क्यू सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों ने भी अपनी आंखों की जांच करवाई।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में मैदान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस कर रही पहचान और मौत की जांच

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों ने बाल नेत्र चिकित्सा, ग्लूकोमा, स्क्विंट, कॉर्निया और रेटिना से जुड़ी समस्याओं की गहन जांच की। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला।
इस दौरान डॉ. अंजली कुशवाहा, अशोक सिंह राणा, वरिष्ठ फार्मासिस्ट बालम सिंह नेगी और शाखा प्रबंधक के सहयोग से लगभग 220 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें -   05 मई 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या शांति जीना ने आई क्यू हॉस्पिटल की टीम का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं समाज के लिए अत्यंत लाभकारी हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440