-14 दिन से रहे थे हल्द्वानी स्पोर्स्ट्स स्टेडियम परिसर में
-अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत के फंसे थे यात्री
समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस बीमारी की रोकथाम के लिये 14 दिन पूर्व हल्द्वानी स्पोर्स्ट्स स्टेडियम परिसर में क्वारंटाइन किये गये 250 लोगों को बुधवार के दिन सुबह 10 केमू व निजी बसों के माध्यम से उन्हें उनके घर भेजा गया। इस दौरान घर जा रहे यात्रियों के चेहरे पर एक खुशी नजर आ रही थी।
ज्ञात हो कि कोरोना वायरस बीमारी को लेकर चल रहे लॉकडाउन के बीच पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर व चंपावत जिले के लोगों हल्द्वानी महानगर में फंस गये थे। शासन स्तर में राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों को क्वारंटाइन करने के निर्देश दिये थे। इस क्रम में जिला प्रशासन ने स्पोर्स्ट्स स्टेडियम सहित तमाम क्षेत्रों में दर्जनों लोगों को क्वारंटाइन किया था। इधर 14 दिन स्टेडियम में क्वारंटाइन में रहने के बाद लोगों का सब्र जवाब दे गया था। बीते दिन इनके द्वारा भूख हड़ताल तक की चेतावनी दे डाली थी।
स्थानीय प्रशासन ने केमू व निजी 10 बसों का इंतजाम कर बुधवार की सुबह पर्वतीय जिलों के तमाम लोगों उनके अपने-अपने घरों को रवाना किया गया। इधर नोडल अधिकारी एके कटारिया ने बताया कि स्टेडियम व एमबी इंटर कालेज में रखे गये करीब ढाई सो लोगों को घर पहुंचाने के लिये देहरादून, चमोली समेत कुमांऊ के जिलों को बसें भेजी गयी हैं। जबकि केमू यूनियन के ईडी हिम्मत सिंह नयाल ने बताया कि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत जिले के लिए बसें भेजी गयी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















