समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में आगामी एक नवंबर से कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे। निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यह फैसला आज बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया है। इधर सरकार के इस फैसले का कांग्रेस ने विरोध किया है।
स्कूलों में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। बाकी कक्षाओं के बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा। इसके लिए बकाएदा शिक्षा विभाग अलग से एसओपी जारी करेगा।
कोविड-19 के चलते स्कूलों को खोलने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। इन दिशा निर्देशों का सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पालन करना होगा। पिछले काफी दिनों से सरकार प्रदेश में स्कूलों को खोलने की कवायद कर रही थी। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी गई थी और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भी कई शिक्षकों और अभिभावकों की रायशुमारी के बाद कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल खोलने की सहमति जताई थी। इधर दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए स्कूल खोलने का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि सरकार का स्कूल खोलने का निर्णय ठीक नहीं है। कोरोना काल में पर्याप्त इंतजाम ना होने के दौरान स्कूल खोलना छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो सकता है। सरकार को जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेना चाहिए।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


