लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर 61 अभियोग पंजीकृत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज प्रदेश में कुल 61 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 368 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 2001 अभियोगों 8613अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 21793 वाहनों के चालान, 4899 वाहन सीज एवं 01.06 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

यह भी पढ़ें -   थराली में प्रसूता की मौत पर उठे सवाल, पांच घंटे बाद रेफर करने का आरोप, परिजनों में रोष

अशोक कुमार महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड ने बताया की 1 जनवरी के बाद कुल 1436 जमातियों, जिसमें से अन्य राज्यों से उत्तराखण्ड आए 513 जमातियों को और उत्तराखंड के अन्य राज्यों में गए हुए 923 जमातियों को होम और इंस्टिट्यूशनल क्वारेंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वाले 917 लोगों को भी क्वारेन्टीन किया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में सड़क हादसों का काला दिन : चार दुर्घटनाओं में 9 की मौत, कांग्रेस नेता समेत कई लोगों ने गंवाई जान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440