समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच कंटेनमेंट जोन की संख्या में निरन्तर वृद्धि होती जा रही है। जिसके चलते गफूरबस्ती में महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। संपर्क में आने वालों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जबकि महिला के परिजनों को क्वारेंटीन कर दिया गया है। ऐहतियातन प्रशासन ऐसे क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर रहा है, जहां संक्रमित पाए जा रहे हैं। गफूरबस्ती में भी एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। किसी को भी क्षेत्र में आने-जाने की अनुमति नहीं है। महिला के परिवारजनों को भी क्वारेंटीन कर दिया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जबकि परिवारजनों के साथ ही संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में सेनिटाइजनिंग की जा रही है। ऐहतियातन लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


