बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में खेले रहे थे जुआ, 6 गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया।

पुलिस द्वारा जिला स्तर पर अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध प्रचलित अभियान के तहत थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा बीती रात्रि स्थानीय निवासी 6 जुआरियों को सार्वजनिक स्थान पर ताश के 52 पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने जुआरियों से नगद 7330 रुपये बरामद किए गए। जुआरियों को उनके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
पुलिस टीम में उ० नि० विरेन्द्र चन्द्र, कानि0 मो० यासीन, भूपेन्द्र जेष्ठा, रिजवान अली, दिलशाद अहमद, मुन्ना सिंह शामिल थे।

Gambling was being played in Banbhulpura police station area, 6 arrested

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 18 अगस्त 2026, मंगलवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440