गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर लगाया 3000 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर लखवाड़ जल विद्युत परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। गोदियाल ने कहा कि यूजेवीएनएल ने लखवाड़ व्यासी परियोजना में सिंगल बिड पर ऊंचे दामों पर किसी एक कंपनी को फायदा पहुंचा कर 3000 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार को अंजाम देना शुरू किया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि एक ही कंपनी को सिंगल बिड पर टेंडर दिए जाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में दो बार हेरफेर भी की गई। यह राज्य में भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है कि कैसे 3000 करोड़ रुपये ठिकाने लगाए जाने के लिए ऊंचे रेट पर एक ही कंपनी को सिंगल बिड टेंडर देने का काम किया गया। गणेश गोदियाल ने कहा कि वह सरकार के संज्ञान में यह लाना चाहते हैं कि यह भ्रष्टाचार की परिपाटी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी काम के टेंडर के लिए स्वस्थ परंपरा यह है कि उसमें 3 से अधिक प्रतिभागी होने चाहिए लेकिन इतने बड़े टेंडर में एक ही कंपनी को ऊंचे दामों पर टेंडर दिए जाने का यह खेल सरेराह भ्रष्टाचार को उजागर करता है।

यह भी पढ़ें -   29 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440