संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। 2 जून को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुमोदन उपरान्त क्षेत्रान्तर्गत संगीन अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों कौशल चिलवाल, हर्षित कोहली, तनिष्क बोहरा तथा आकरित राघव के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

उक्त अभियोग का गैंग लीडर कौशल चिलवाल है, जिसके विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त की आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा उसे गुण्डा घोषित करते हुए जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित की गई थी, किन्तु वह लगातार फरार चल रहा था।

गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर कौशल चिलवाल को रेलवे के खाली मैदान, चोरपानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   केदारनाथ पैदल मार्ग फिर बंद, भारी बारिश के बाद छौड़ी में बोल्डर-मलबा गिरा, यात्रियों की आवाजाही रोकी गई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440