कांग्रेस के राज में सस्ता होगा गैस सिलेंडर : पुष्पा नेगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं/हल्द्वानी। कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री पुष्पा नेगी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सीएम हरीश रावत के लिये धुआंधार प्रचार प्रसार किया। उन्होंने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस नेत्री ने पुष्पा नेगी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आयेगी तो हर महिला के हाथ को रोजगार उपलब्ध कराएगी। कांग्रेस के राज में गैस सिलेंडर सस्ता होगा। कांग्रेस का वादा है कि गैस सिलेंडर 500 रुपए से अधिक नही होगा।

पुष्पा नेगी कार्यकर्ताओं के साथ गौजाजाली, तीनपानी, गौरापड़ाव क्षेत्रों जनसंपर्क किया। उन्होंने दावा किया है कि पूर्व सीएम हरीश रावत के आने से लालकुआं क्षेत्र में कांग्रेस की लहर है और कांग्रेस की जीत होगी। जिन-जिन क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं वहां के लोगों हरदा को ही अपना विधायक बनाने को आतुर है। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ कांग्रेसीनेता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   केदारनाथ हाईवे पर फिर आफत! उफनते गदेरे ने हाईवे पर बरसाया मलबा, कई वाहन दबे, बाल-बाल बचे यात्री
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440