समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर चलाये जा रहे महिला सुरक्षा हेतु ‘‘गौरा शक्ति’’ से जोड़ने के जागरूकता अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक नितिन लोहनी के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत नगर, मोहल्लों, स्कूल-कॉलेजों, स्थानीय मॉल तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों में महिलाओं, बालिकाओं एवं अन्य सभी आमजनमानस को उत्तराखण्ड पुलिस एप के ‘‘गौरा शक्ति’’ कीे लाभकारी पहल के बारे में अवगत कराते हुए गौरा शक्ति क्या है, कैसे लाभ प्राप्त करें के बारे में जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाते हुए रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ-साथ सभी को ‘‘एसओएस’’ बटन के बारे में भी जानकारी प्रदान की जा रही है, सभी में काफी उत्साह देखने को भी मिल रहा है।
महिलाओं एवं बालिकाओं को ‘‘गौरा शक्ति’’ में शिकायत करने के बारे में अवगत कराते हुए सुरक्षा कवच का भरौसा दिलाया जा रहा है। कहीं पर भी अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार की शिकायत ‘‘गौरा शक्ति’’ के माध्यम से निडर होकर दर्ज कराते हुए तत्काल मदद की सुविधा हेतु जानकारी भी दी जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













