गौशाला में लगी आग, एक गाय की मौत, कई जानवर झुलसे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र में गुरूवार की देर रात को एक गौशाला में आग लग गयी। इस हादसे में एक गाय की मौत हो गयी जबकि कई जानवर चपेट मेें आन से झुलस गये है। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मियों द्वारा आग काबू पाया। इधर क्षेत्र के ग्राम प्रधान ने भी मौके का जायजा लेते पीड़ित को सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ स्थित ग्राम सभा दौलिया नम्बर -2 में खीमा नन्द पलड़िया की गौशाला थी। जिसमें गुरूवार को देर रात अचानक आग लग गयी। उस समय खीमानन्द अपने घर में सो रहे थे। तभी उनकी नींद टूटी तो देखा तो उनके होश उड़ गये। उनकी गौशाला धू-धू करके जल रही है। खीमानन्द ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। फायर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लगी आग पर काबू पाया। इस हादसे में खीमा नन्द की एक दुधारू गाय बुरी तरह जलने मौत हो गयी। जबकि इस आग की चपेट में आने से उनकी एक भैंस, एक गाय और एक बकरी बुरी तरह झुलस गयी है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्राम प्रधान हरीश बिरखानी व समाजसेवी विनोद चोपड़ा सहित कई क्षेत्र के लोगों ने पीड़ित परिवार को शासन-प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाये जाने का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440