हल्द्वानी-काठगोदाम हाईवे पर गिरा विशालकाय पाखड़ का पेड़, बाल-बाल बचे दिल्ली के पयर्टक

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। यहां काठगोदाम हाईवे में नारीमेन चौराहे पर शनिवार को पाखड़ का विशालकाय पेड़ गिर गया। इस दौरान दिल्ली के पयर्टक की कार चपेट में आ गई और उसमें बैठे पयर्टक बाल-बाल बच गए। इधर दूसरी और पेड़ गिरने से मार्ग के दोनों तरफ आवागतन बाधित हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई मौके पर पहुंचे और पेड़ हटाने की कवायद शुरू करवा दी है।

बारिश के अलर्ट के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस बीच शनिवार को बारिश के चलते काठगोदाम में नरीमन चौराहे के पास विशालकाय पाखड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया। जिसके चलते यातायात बाधित हो गया। यातायात को डाइवर्ट कर दिया गया है। सड़क पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाने के लिए भी टीम द्वारा काम किया जा रहा है। जिसे जल्द हटा लिया जाएगा और यातायात को दोबारा से सुचारू कर लिया जाएगा। इधर इस बीच बड़ा हादसा टल गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   किच्छा-सिरौली कलां निकाय चुनाव का इंतजार जल्द होगा खत्म, हाईकोर्ट ने मतगणना की तय की समयसीमा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440