जीआईसी की छात्राओं को पुलिस ने दी अहम जानकारियां, चलाया जागरूकता अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जीआईसी की छात्राओं को पुलिस ने अहम जानकारियां देते हुए जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा निर्देशन में पुलिस द्वारा जनपद में लगातार चलाए जा रहे जन जागरुकता अभियान के तहत कालाढूंगी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में श्रीमती नीशू गौतम व पुलिस टीम द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र के गोविंदी इंटर कॉलेज, बैलपडाव, कालाढूंगी में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में स्कूल के 170 छात्राओं को महिला सुरक्षा, यातायात नियमों, साईबर अपराधों की रोकथाम जैसे अहम मुद्दों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबरों 112, 1098, 1090, 1930, 1905 आदि के बारे में बताया गया। सभी को उत्तराखंड पुलिस ऐप और गौराशक्ती के बारे में जानकारी भी दी। सभी छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने और बताए गए उपरोक्त विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी को अपने मित्रों और परिजनों से सांझा करने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, ABVP से छात्रसंघ अध्यक्ष पद का प्रत्याशी रह चुका धीरज बिष्ट समेत चार गिरफ्तार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440