महिला आरक्षण पर गोदियाल का हमलाः तुरंत लागू हो 33% आरक्षण, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

खबर शेयर करें

कांग्रेसियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क मंगलपड़ाव में जोरदार धरना प्रदर्शन

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां मंगलवार को 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। नैनीताल जिला कांग्रेस कमेटी और हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, मंगलपड़ाव में धरना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश गोदियाल द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने में देरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में पारित विधेयक को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है और इसे परिसीमन जैसी प्रक्रियाओं में उलझाया जा रहा है।
गोदियाल ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस की मांग है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव मौजूदा 70 सीटों के आधार पर ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करते हुए कराए जाएं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की मंशा साफ है तो इस दिशा में तत्काल निर्णय लिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   कैंचीधाम मेले के चलते जिले के दो ब्लॉकों में 15 जून को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

उन्होंने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि ठोस नीतियों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन से संभव है। कांग्रेस इस मुद्दे पर महिलाओं के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओं के अधिकारों को लेकर सड़कों पर उतर चुके हैं। उनका आरोप था कि भाजपा सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेने के बजाय भटकाने का प्रयास कर रही है।

महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि महिलाएं अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं और आरक्षण में देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने महिलाओं से आंदोलन को मजबूत करने की अपील की।
पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने महिला आरक्षण को सामाजिक और राजनीतिक संतुलन के लिए जरूरी बताया। वहीं, पूर्व विधायक रंजीत रावत ने भाजपा सरकार पर महिलाओं के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला सशक्तिकरण के पक्ष में रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।
धरना स्थल पर मौजूद सभी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द महिला आरक्षण लागू नहीं किया गया तो कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगी।

यह भी पढ़ें -   अधिकमास सोमवती अमावस्या 2026: अमावस्या की रात करें घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां कम हो सकती है

धरने के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बुद्ध पार्क पहुंचे और वहां चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने को भी समर्थन दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, पूर्व विधायक नारायण पाल, ललित जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, संतोष, प्रदीप बथयाल, किरन माहरा, हेमन्त बगड़वाल, नरेश अग्रवाल, गिरीश पांडे, सुमित्तर भुल्लर, दीपू चनोतिया, युवक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुमित कुमार, मीमांसा आर्य, नीमा भट्ट, विमला सांगूड़ी, गीता बहुगुणा, निर्मला जोशी, उर्मिला धामी, मलय बिष्ट, मयंक भट्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, संजू उप्रेती, बबलू बिष्ट, अमित रावत, उदित करायत, नीरज तिवारी, नंदन दुर्गापाल, भोला भट्ट, कुंदन मेहता, हिमांशु पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कोटलिया, दीवान सिंह बिष्ट, लाखन नेगी, पुष्पा नेगी, अर्नव कम्बोज, कानू बिष्ट, संजय कीरोला, दीप सती, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पांडे, किरन मेहरा, गोविंद बिष्ट, कैलाश दुमका, उमेश कबदवाल, इन्दर पाल आर्य, संदीप जोशी, प्रयाग भट्ट, हेमंत बगढ़वाल, दीपक शाह, सुहेल सिद्दीकी, केदार पड़लिया, हरीश पनेरू, राजू दुर्गापाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440