युवा बेरोजगारों के लिये अच्छी खबरः नैनीताल के रामनगर में 29 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। नैनीताल जिले के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यहां नगर सेवायोजन कार्यालय रामनगर में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें बेरोजगार युवाओं को सीधे इंटरव्यू के जरिए नौकरी मिलेगी। रोजगार मेले का आयोजन 29 नवंबर को होगा। इस रोजगार मेले में 8 कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी।

उक्त जानकारी देते हुए नगर सेवायोजन अधिकारी शरद बोरा ने बताया कि रामनगर में सेवायोजन कार्यालय नवीन कृषि समिति में रोजगार मेला लगेगा। इसमें 8 कंपनियां हिस्सा लेंगी। जो भी युवा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक या आईटीआई कर चुके हैं, उन्हें रोजगार मेले में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। रोजगार मेले के जरिए सुरक्षा गार्ड, एलआईसी एडवाइजर, सेल्स एंड मार्केटिंग, कुक, वेटर और फील्ड स्टाफ के पदों के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी। जो भी युवा रोजगार मेले में हिस्सा लेना चाहते हैं, वह तय डेट पर शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र और 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ ही बायोडाटा लेकर मेले में पहुंचे। बेरोजगार युवाओं के लिए यह जॉब पाने का सुनहरा मौका है, इस मौके को हाथ से जाने न दें। रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बनें रहें।

यह भी पढ़ें -   आइए एप्पल साइडर विनेगर से जुड़े असरदार घरेलू उपायों के बारे में जानें…

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440