गोरखा सेवा समिति ने सादगी के साथ मनाया गोरखाली हरतालिका तीज़

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गोरखा सेवा समिति के बैनर तले गोरखाली हरतालिका तीज़ महोत्सव बड़े सादगी से मनाया गया। इस बार कोरोना महामारी के चलते इस बार सोसल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा गया। समाज के लोगों ने अपने अपने घर में निर्जला व्रत के साथ पूजा अर्चना करते हुए तीज़ पर्व मनाया।
इस मौके पर समिति पदाधिकारियों ने अपने परिवार के साथ जिला पूर्व सैनिक लीग के मीटिंग हाल में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को सुचारू रूप दिया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को तीज़ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति उपाध्यक्ष श्याम सिंह साही, महासचिव भीम सिंह राणा, कोषाध्यक्ष प्रताप बहादुर थापा, शहर महामंत्री राम सिंह, रिटायर्ड प्रोफेसर गज बहादुर थापा, विनोद थापा, श्रीमती प्रेमा थापा, श्रीमती आशा साही, श्रीमती तारा नगरकोटी, श्रीमती चम्पा देवी, श्रीमती शैलू थापा आदि ने समिति के परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूजा अर्चना की।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440