समाचार सच, हल्द्वानी। युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चकलुवा निवासी 35 वर्षीय चंदन भंडारी पुत्र गणेश भंडारी ने बीती रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



