शासन ने दी यातायात पुलिस के लिए 312 पदों की स्वीकृति

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड में यातायात निदेशालय के गठन के पश्चात यातायात निदेशालय द्वारा उत्तराखण्ड के यातायात में सुधार एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रत्येक स्तर से सार्थक प्रयास किये जा रहे है। उत्तराखण्ड में यातायात पुलिस बल की संख्या में वृद्धि के लिए उत्तराखण्ड में पहली बार यातायात पुलिस हेतु पृथक से 312 पदों की स्वीकृति शासन द्वारा दी गई है यातायात पुलिस के लिए अलग से पदों की स्वीकृति इससे पूर्व कभी भी नहीं हुई है। राज्य में वाहनों की लगातार हो रही वृद्वि एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निदेशक यातायात उत्तराखण्ड द्वारा स्वीकृत पृथक 312 पदों के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया गया था जिसको मुख्यमंत्री द्वारा सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य में यातायात पुलिस हेतु पृथक 312 पदों में 02 वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ, 06 सहायक तकनीकी विशेषज्ञ, 98 उपनिरीक्षक यातायात, 206 आरक्षी यातायात की स्वीकृति शासन द्वारा दी जा चुकी है जिसकी शीघ्र ही विज्ञप्ति जारी करते हुए भर्ती की जायेगी। राज्य में यातायात पुलिस कर्मियों का नियतन इस प्रकार है जिसमें निरीक्षक पद के लिए 21 पद स्वीकृत है वर्तमान समय में 06 निरीक्षक उपस्थित है और 15 पद रिक्त है, उपनिरीक्षक के लिए 16 पद स्वीकृत है जिसमें से 14 पद उपस्थित है 02 पद रिक्त है, मुख्य आरक्षी के लिए 63 पद स्वीकृत है जिसमें से 60 उपस्थित है और 03 रिक्त है तथा आरक्षी में कुल 472 पद स्वीकृत है जिसमें से 436 पुरुष आरक्षी,44 महिला आरक्षी मौजूद है। निदेशक यातायात उत्तराखण्ड का पद स्वीकृत होने से पूर्व राज्य में निरीक्षक यातायात 02 ,उपनिरीक्षक यातायात 04 , हे0का0 यातायात 20 तथा आरक्षी यातायात 179 कार्यरत थे जो राज्य में वाहनों की संख्या के दृष्टिगत अत्यधिक कम थे।
आज केवल खुराना, पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड द्वारा बताया गया कि यातायात व्यवस्था के संचालन में पृथक 312 पदों के चयन होने के पश्चात यातायात पुलिस की जनशक्ति में वृद्वि होगी जिससे यातायात व्यवस्था के सुचारु रुप से संचालन में और अधिक बल मिलेगा औऱ उत्तराखण्ड की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

यह भी पढ़ें -   26 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440